भोपाल
गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ मजदूर नेता हाकिम सिंह रघुवंशी ने सरकार से मांग की है कि वह श्रमिक वर्ग के हित में काम करे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पिछले 30 सालों से रिटायर मेंट के बाद औधोगिक क्षेत्र सहित करीब 30 हजार श्रमिक काम कर रहे हैं । यूनियन पिछले 40 वर्ष से हर इनके हित में बड़े बड़े आंदोलन कर आवाज उठाने का काम किया है। श्रम कानून का पालन करने के लिए श्रम कार्यालय तक लड़ाई लड़ी है । एक लाख श्रमिक झुग्गियों में रह रहे हैं उनको कोई सुविधा नहीं मिली है । साथ ही क्षेत्र में आने जाने के लिए वाहन सुविधा नहीं है बस स्टैंड नहीं है स्थाई केंटीन सुविधा हर कंपनी में होना चाहिए। बेतन 15000 महिने तथा वोनस ड्रेस कपड़े तथा सुरक्षा स्वास्थ्य सुविधा बीमा बहुत जरूरी है जो आज भाजपा सरकार ने खत्म कर दी है।
जेसीएम बैठक की मांग
भोपाल। बीएमएस यूनियन ने शीर्ष प्रबंधन से जेसीएम की बैठक बुलाने की मांग की है । यूनियन का कहना है कि बीएचईएल के सीएमडी द्वारा 29 नवंबर 2022 को जेसीएम में दिए गए आश्वासन के अनुसार अप्रैल 2023 के दौरान जेसीएम की बैठक होना थी। इस संबंध में यूनियन लगातार कॉर्पोरेट एचआर के साथ बातचीत कर रही है।
बीएचईएल के एजीएम के विभाग में फेरबदल
भोपाल। बीएचईएल कारखाने के एक एजीएम आरके अग्रवाल का तबादला एफसीएक्स विभाग से सीपीएक्स विभाग में किया गया है । सूत्रों की माने तो भेल के मुखिया एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं । वह दिल्ली कॉरपोरेट से चर्चा कर भोपाल यूनिट में भारी फेरबदल कर सकते हैं । वह शनिवार को दिल्ली से वापस भोपाल पहुंचेंगे।
