27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले का होगा भव्य आगाज

भेल के दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले का होगा भव्य आगाज

Published on

-होगा सांस्कृतिक व व्यापारिक केंद्रों का आयोजन

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर 28 नवम्बर से भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज होगा। इस बार मेला शहरवासियों को नये कलेवर में देखने को मिलेगा। इसके लिए मेला समिति द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किये जाएंगे। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की करीब 400 दुकानें संचालित होंगी। मेले में मुख्य आकर्षण 220 फीट का मुख्य प्रवेश द्वार के साथ ही तीन अन्य प्रवेश द्वार होंगे। देश भर के विभिन्न ज्योर्तिलिंगों से सुसज्जित सेल्फी जोन, भव्य सांस्कृतिक मंच के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के झूले बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचक होंगे।

भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि सात वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। 28 नवम्बर से शुरू होने वाले इस मेले में राजधानी भोपाल सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचेंगे। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में 400 से ज्यादा छोटी-बड़ी दुकानें होंगी। मेले में रोजाना विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

सर्कस में अफ्रीकन कलाकार देंगे प्रस्तुति
यहां पहली बार ग्रेट जैमिनी सर्कस के कलाकार अपनी हैरत अंगेज कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। सर्कस में अफ्रीकन कलाकार अपनी-कलाओं से लोगों का मनोरंजन कराएंगे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न शहरों से चुनिंदा 10 बैंड होंगे, जो अलग-अलग प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ डबल डेकर मौत का कुआं में करतब दिखाने वाले कलाकार लोगों में रोमांच भरेंगे।

दिखेगा जीवंत डायनासोर
इस बार विलुप्त हो चुके डायनासोर को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को विलुप्त हो चुके डायानासोर के बारे मेे जानकारी देने और उनका नॉलेज बढ़ाने के लिए पहली बार राजधानी में इसे लाया जा रहा है।

सांस्कृतिक आयोजन में बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुति
मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों में बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों द्वारा कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। दस राज्यों के कलाकार अपने-अपने राज्यों की कला और सांस्कृतियों से लोगों को रूबरू कराएंगे, तो कवि सम्मेलन में देश के जाने माने कवि लोगों को गुदगुदाएंगे। साथ ही सूफी नाइट का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में प्रदेश के साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा।

कई प्रदेशों के झूले होंगे मुख्य आकर्षण
मुख्य आकर्षण बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, एरोप्लेन, मिनी टे्रन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर, फ्रीज व्हील, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चॉद-तारा, बाउंसी, चाईना बाउंसी, वॉटर वोट, जम्पिंग, चकरी आकर्षक झूला स्विंग ईट, मौत का कुंआ, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस और रंग-विरंगे कई झूले जो बच्चों को लुभाएंगे। स्पीड की दुनिया में सबसे तेज भागता झूला ट्वीस्टर व्हील सहित कई प्रकार के झूले मेले में आकर्षक का केंद्र रहेंगे।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...