9.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रसन्नता मानव जीवन के लिए अनिवार्य: रावत

प्रसन्नता मानव जीवन के लिए अनिवार्य: रावत

Published on

-बीएचईएल में राज्य आनंद संस्थान का प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल।

बीएचईएल नेे राज्य आनंद संस्थान, भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के एक स्वायत्त संगठन के सहयोग से शनिवार को संस्थान में खुशी थीम के उपर आधारित अल्पविराम पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव क्षमता को मजबूत करने की दृष्टि से जीवन में खुशी की प्रासंगिकता स्थापित करना था, जिससे घर, समाज और कार्यस्थल पर प्रदर्शन करने और उत्पादकता बढ़ाने की क्षमता पैदा हो। खुश रहना किसी भी चीज का पहला कदम है जिसे हम सफलतापूर्वक करना चाहते हैं।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अविनाश चंद्रा, और मोती सिंह रावत, अखिलेश अर्गल सीईओ और श्रीमती स्वागत एस सक्सेना एचओडी (एचआरडीसी)द्वारा किया गया। मोती सिंह रावत ने कहा कि प्रसन्नता मानव जीवन का एक अनिवार्य कारक है। अपने व्यक्तिगत और साथ ही पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए खुश रहने की जरूरत है। उन्होंने उन शुरुआती दिनों को भी याद किया, जब सुविधाओं का अभाव था, वे दिन कितने भी कठिन क्यों न हों, खुशियों से भरे हुए थे। समय बदलने के साथ, लोगों के पास पर्याप्त सुविधाएं हैं पर खुशी नहीं है।

अखिलेश अर्गल ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और आनंद संस्थान के उपर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने इस प्रशिक्षण के आयोजन के लिए बीएचईएल प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उसकी सराहना की और अविनाश चंद्रा ने सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का प्रमाण पत्र प्रदान किया। स्वागत एस सक्सेना ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह के रूप में पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। मनु दीक्षित, उमेश सावले और सुशांत कुमार सुर ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...