5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतरराष्ट्र्रीय मंच पर बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने जीता गोल्ड अवार्ड

अंतरराष्ट्र्रीय मंच पर बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने जीता गोल्ड अवार्ड

Published on

भेल हरिद्वार।

बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित हुए इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में गोल्ड अवार्ड प्राप्त कियाहै । इस अंतरराष्ट्र्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक देशों की टीमों ने भाग लिया । हीप इकाई का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1 के गुणत्ता चक्र 628 (विनायक) ने सम्मेलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की ।

बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम के सदस्यों को बधाई दी । उन्होंने कहा कि हमारे समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा ही अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बड़ाया है । उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच काम को सरल बनाने गुणवत्ता बढ़ाने व नए टूल्स एवं तकनीकों का विकास करने के लिए दिया जाता है ।

इस सम्मेलन में टीम ने जनरेटर के एक महत्वपूर्ण घटक, बैफल रिंग की मशीनिंग से संबंधित सुधार परियोजना प्रस्तुत की । इस परियोजना से न केवल वित्तीय बचत होती है बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार और समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित होती है ।

इकाई समन्वयक पंकज कुमार एवं फैसिलिटेटर हेमंत कुमार के नेतृत्व में टीम लीडर ओम शरण गुप्ता तथा सदस्य नवीन कुमार व चेतन चौहान ने अपनी लगन व मेहनत से अंतरराष्ट्र्रीय मंच पर ना केवल बीएचईएल बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है । इस सफलता में महाप्रबंधक (विद्युत मशीन्स) सिद्धेश्वर बाजपेयी, प्रमुख (गुणत्ता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) नरेश मनवानी, अपर महाप्रबंधक श्रीमती पूनम सिंह एवं सिद्धार्थ घोष का भी योगदान रहा जिन्होंने टीम को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया ।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...