27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़हेमा स्कूल के छात्रों ने साइंस मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार...

हेमा स्कूल के छात्रों ने साइंस मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता

Published on

भोपाल

हेमा स्कूल के लिए यह यादगार दिन था जब 12-15 आयु वर्ग के छात्रों ने विद्यापीठ ग्रुुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस भोपाल द्वारा 22 नवंबर 2022 को आयोजित साइंस मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। मॉडल को श्रीमती खुशहाली पाथरकर के कुशल मार्गदर्शन में बनाया गया था। छात्रों ने इलेक्ट्रिक टॉयलेट क्लीनर का सबसे नवीन मॉडल प्रस्तुत किया है, जो स्वच्छता बनाए रखने में मदद करेगा साथ ही शौचालयों की सफाई के सबसे कठिन काम को सरल और आसान बना देगा।

इस काम को नवोदित नव प्रवर्तक तनिश चतुर्वेदी,आर्यन बोरासी,इशांत मानकर, प्रिंस महाले ने अंजाम दिया । इस टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल को जजों द्वारा विषयों की स्पष्टता, प्रस्तुति में आत्मविश्वास और प्रश्नों के उत्तर देने में छात्रों की तत्परता के लिए सराहा गया। सराहना के रूप में पुरस्कार में नवोदित नवप्रवर्तकों को 5100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

माणक इंस्पायर अवार्ड् में हेमा ने अपने नाम का एक और कीर्तिमान स्थापित किया गया। नौवीं कक्षा के वंशु कश्यप, जिन्होंने पोस्चर करेक्टिंग चेयर का मॉडल प्रस्तुत किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छात्रों की निहित प्रतिभा को प्रेरित करने के लिए स्थापित नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन एंड ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें 10,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया। यह वास्तव में हेमा स्कूल और हमारे राज्य के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि थी।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...