10.3 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeभेल न्यूज़एचएमएस ने की रिवार्ड स्कीम चालु करने की मांग

एचएमएस ने की रिवार्ड स्कीम चालु करने की मांग

Published on

भोपाल

बुधवार को भेल भोपाल कारखाने की प्रतिनिधि यूनियन हेस्टू एचएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एचएमएस , केटीयू तथा यूएमएस यूनियन के पदाधिकारियों ने भेल भोपाल के महाप्रबंधक राहुल बंसल से मुलाकात कर कर्मचारियों के आर्थिक हित मे रिवार्ड स्कीम पुन: प्रारंभ कराने , कैंटीन एवं मेडिकल के साथ क्वलिटी प्रोडक्ट में सुधार तथा उत्पादन से जुड़ी समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में उपरोक्त समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की।

केटीयू के महामंत्री मो. फारुख ,यूएमएस के अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना तथा सजंय गुप्ता ने भी उपरोक्त समस्याओं के निराकरण पर जोर देते हुए रिवार्ड स्कीम को अतिशीघ्र लागू कराने की वकालत की। महाप्रबन्धक राहुल बंसल ने चुनाव में विजयी होने की बधाई देते हुए मांगो से उच्च प्रबंधन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रारंभ में सभी उपस्थित पदाधिकारियों का महाप्रबंधक से परिचय कराया गया।

प्रातिनिधि मंडल में एचएमएस के राजेन्द्र कुमार, सलाउद्दीन खान, नितिन दुबे, व्हीके बाथम, सुनील कुमार जोशी, सुरेश सैनी, शिवकुमार पूजन,अन्क्लेश, राज कुमारी सैनी।यूएमएस के राजभान सिंह मरकाम, प्रकाश रूसिया, घनश्याम बोबाड़े,राखी कासदे । केटीयू के जतेंद्र लोहट, व्हीएस चाहर, मनीष टेकरे, विकास तिवारी आदि सामिल थे।कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु प्रबंधन पर दबाब बनाने की प्रक्रिया हेस्टू एचएमएस के महासचिव कामरेड अमरसिंह राठौर के प्रेरणा एवम मार्गदर्शन से की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भेल में होली मिलन, फाउंड्री गेट पर जुटे कर्मचारी

भोपाल बीएचईएल भोपाल इकाई में बीएचईएल सीटू कामगार ट्रेड यूनियन द्वारा पांच नंबर गेट पर...

भेल लेडीज़ क्लब की प्री-होली उत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भोपाल बीएचईएल लेडीज़ क्लब द्वारा प्री-होली उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम...

बीएचईएल कारखाने के टीआरएम ब्लॉक में क्रेन की बड़ी घटना होते—होते बची

भोपाल सूत्रों की माने तो  भेल कारखाने में एक बड़ा हादसा इस वित्तीय वर्ष में...