भोपाल
मंगलवार को सर्वोदय कर्मचारी संघ के कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में भेल कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाई चारे का त्यौहार है। लोग रंग लगाकर आपसी दुश्मनी को भुलाकर नए भाईचारे शुरुआत करते हैं वहीं होली फाग गाकर आपसी सौहार्द को घर घर जाकर कायम करने का प्रयास करते हैं ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीएस राठौर ने की कार्यक्रम का संचालन सुरेश महाजन ने किया। इस अवसर पर शरेंद्र सिंह, श्याम गिरी,सुधाकर बारंगे, विजय राजकुमार, ब के पटेल, रोडनी सालोमन, सुरेंद्र सिंह बिसेन, राजन सिंह मरावी, रामानुज पटेल, अनिल अरमोटी,निंगिप्पा देवकते मुकेश ठाकरे प्रदीप अग्रवाल ,एसएल पटेल, अब्दोन्न पन्ना, एचएम पटेल, बाबा बंजारे, सीएल अहिरवार बन्नालाल खनागोज आदि मौजूद थे ।
