भोपाल
भेल में यूं तो होली मिलन समारोह का दौर लगभग चल ही रहा है लेकिन एक यूनियन ऐसी भी है जिसे राजनीति का इतना शौक है कि उसने गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवारी का दावा कर रहे एक कांग्रेस नेता को होली मिलन समारोह में आमंत्रित कर डाला हालांकि इस यूनियन के नेता को बड़े-बड़े पदों पर बैठे कांग्रेस के नेता भलीभांति जानते है लेकिन अपने गलत सलाहकारों की सलाह पर उन्होंने सिर्फ भावी उम्मीदवार को ही बुला लिया इसको लेकर इस यूनियन के कुछ नेताओं को नागवार गुजरा वैसे भी यूनियन में सभी दलों के लोग शामिल है। यह भी सही है कि कांग्रेस से उम्मीदवारी जता रहे इस नेता को भी मालुम है कि टिकिट मिलने के बाद भी भाजपा के गढ़ को जीतना इतना आसान नहीं है फिर भी इस यूनियन का समर्थन उन्हें मिल जाये इसलिये वह पिपलानी में होली मिलन समारोह में शामिल होने खुशी-खुशी जा पहुंचे । इधर यूनियन को लगा की टिकिट मिलने के पहले ही इन्हें बुलाने से आगे उनका लाभ-शुभ तो पक्का है इसे कहते हैं दूरदर्शी नेता ।
बीएमएस की बैठक
भोपाल।सोमवार को हेवू-बीएमएस युनियन की बैठक यूनियन कार्यालय जुमडे भवन पर आयोजित की गई। इस बैठक में सभी से कंपनी एवं ब्लॉकों की समस्याओं ,इंसेंटिव , इंसलरी , टी 3 पीपी बोनस को लेकर चर्चा हुई । इस विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश कार्यालय मंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि भेल की सभी इकाइयों के यूनियनों का समूह भेल महासंघ के संगठन मंत्री विजय सिंह कठैत हंै । श्री कठैत ने अपील की है कि जल्द होने वोल आंदोलन में भाग लें।
सीटू का होली मिलन समारोह
भोपाल। भेल की सीटू यूनियन ने मंगलवार को होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया । बड़ी बात यह है कि पहली बार बड़ी यूनियनों को हरा कर प्रतिनिधि यूनियन बनी इस यूनियन कार्यालय में बड़ी संख्या में भेल कर्मचारी शामिल हुये ।
एचएमएस यूनियन के नेता अमर सिंह राठौर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
भोपाल।भेल की प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के महामंत्री अमर सिंह राठौर का जन्मदिन यूनियन ऑफिस में धूमधाम से मनाया । इस मौके पर यूनियन कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में भेल के अधिकारी व कर्मचारी उनका स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी ।
