7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों का पंजीयन केन्द्र पर भारी भीड़

लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों का पंजीयन केन्द्र पर भारी भीड़

Published on

-विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल

गोंविदपुरा विधानसभा क्षेत्र इन दिनों लाड़ली बहना योजना के लिये लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। इससे अव्यवस्था का आलम हो गया है । यह खबर मिलते ही क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को आनंद नगर क्षेत्र में लाडली बहना योजना हितग्राही पंजीयन केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेने जा पहुंची। उन्होंने दोपहर आनंद नगर वार्ड 62 के वार्ड कार्यालय में पंजीयन केन्द्र के जोनल अधिकारी से बातचीत की ।

उन्होंने विधायक को बताया कि यहा पर केवाईसी प्रमाणीकरण की व्यवस्था हैं केवाईसी प्रमाणीकरण के पश्चात बहनों का पंजीयन आसानी से योजना हो जायेगा। श्रीमती गौर ने पंजीयन केन्द्रो पर पेंयजल, बैठक व्यवस्था एवं धूप से बचाव की भी जानकारी ली। समुचित बैठक व्यवस्था नहीं। व्यवस्था में परेशानी होने से उन्होने तत्काल निगमायुक्त से चर्चा कर समस्या का निराकरण करने को कहा। वार्ड कार्यालय के बाद उनका काफिला बाल विहार कालोनी की आगनवाड़ी में पहुंचा । वहां पर समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। वहां पर केवाईसी प्रमाणीकरण की कोई व्यवस्था नहीं थी वहां पर एकत्रित हितग्राही बहनों को आनंद नगर वार्ड कार्यालय में भेजने को कहा। यहां पर सर्वर की समस्या थी कालोनी में सर्वर का संकेत नहीं मिलने से पंजीयन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है।

इस पर श्रीमती गौर ने आगनवाड़ी के पड़ोस में रहने वाले ने अपना वाई फाई सुविधा मुहैया कराई । गुप्ता कॉलोनी के पश्चात श्रीमती गौर आलम नगर आगंनवाड़ी केन्द्र पर पहुंची । वहां पर आगन वाडी कार्यकर्ताओं को नियम से कार्य करने के निर्देश देते हुये रजिस्टर ठीक से संधारित करने के निर्देश दिये। श्रीमती गौर का कहना है कि एक मात्र कोकता आगंनवाड़ी केन्द्र में सही काम देखने को मिला। निरीक्षण के समय श्रीमती गौर के साथ पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, राजेश चौकसे, (जोन अध्यक्ष) कन्छेदीलाल साहू, सरदार दलजीत सिंह, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...