27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़मानव जीवन प्रकृति पर आधारित है - प्रवीण चन्द्र झा

मानव जीवन प्रकृति पर आधारित है – प्रवीण चन्द्र झा

Published on

– विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल हरिद्वार में साइकिल रैली का आयोजन

हरिद्वार

????????????????????????????????????

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार के प्रदूषण नियंत्रण अनुसंधान संस्थान (पीसीआरआई) द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया । पर्यावरण जागरूकता के प्रसार हेतु आयोजित की गई इस रैली को बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । पीसीआरआई से शुरू होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई पीसीआरआई पर आकर ही समाप्त हुई । साथ ही उन्होंने सभी महाप्रबंधकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को, पर्यावरण को बचाने की शपथ भी दिलायी ।

संस्थान के सभी कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि मानव जीवन प्रकृति पर आधारित है और इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक बनें । उन्होंने कहा कि यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम ऐसे क्रियाकलापों को रोकने अथवा सीमित करने का प्रयास करें, जिनसे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है । साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्होंने पीसीआरआई परिसर में वृक्षारोपण भी किया ।

उल्लेखनीय है कि 05 जून से 04 जुलाई तक बीएचईएल हरिद्वार में पर्यावरण जागरूकता माह मनाया जा रहा है । इसके अंतर्गत चलाए जा रहे बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन अभियान के तहत पीसीआरआई द्वारा अन्य विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताएं आदि शामिल हैं । इसी क्रम में बीएचईएल चिकित्सा विभाग द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, सेक्टर-1 में भी एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में श्री झा के नेतृत्व में महाप्रबंधकों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर अभियान को सफल बनाया। इन अवसरों पर महाप्रबंधक सीएफएफपी, वीके रायजादा, महाप्रबंधक संजय बंसल तथा महाप्रबंधक ,डा. शारदा स्वरूप सहित अनेक महाप्रबंधकगण, तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि मौजूद थे ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...