20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के आवासों में अवैध कब्जा

बीएचईएल के आवासों में अवैध कब्जा

Published on

भोपाल

भेल टाउनशिप के बरखेड़ा स्थित ई—सेक्टर कन्या स्कूल के पास असामाजिक तत्वों ने बिना प्रबंधन की अनुमति के आवासों पर कब्जा जमा लिया है। बताया जा रहा है कि कम से कम तीस लोग इन आवासों में अवैध रूप से रह रहे हैं। बडी बात यह है कि यह कब्जाधारी मुफ़्त में भेल की बिजली और पानी का उपयोग भी कर रहे हैं। इससे यहां रहने वाले लीगल लोग परेशान हैं। शिकायत करने पर यह असामाजिक तत्व धमकियां भी देते हैं। भेल नगर प्रशासन यदि ईमानदारी से कार्रवाई करे तो उनकी बिजली और पानी की बचत के अलावा असामाजिक तत्वों से छुटकारा भी मिल सकता है।

गोविंदपुरा में रोजाना 6 घंटे हो रही बिजली कटौती
इंटक के श्रमिक नेता भगवानदास पाटिल ने एक प्रेस विज्ञिप्त में बताया कि भेल उद्योगनगरी के गोविंदपुरा स्थित डी—सेक्टर में रोजाना छह घंटे बिजली गुल रहती है। इससे भीषण गर्मी में रहवासी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बीएचईएल प्रबंधन इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। आवासों के आसपास कचरे का ढेर लग रहा है। स्ट्रीट लाइटें भी लंबे समय से बंद हैं। रात में अंधेरा छाया रहता है। इन समस्याओं की शिकायत उन्होंने भेल प्रबंधन को की है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this