भोपाल
भीषण गर्मी को देखते हुए गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शनिवार को गोविंदपुरा मेन गेट पर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। इस अवसर पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़, उपाध्यक्ष मदनलाल गुर्जर, कार्यकारिणी सदस्य रछपाल सिंह, रविंद्र शर्मा, अंकुर गुप्ता, किशोर भीरूद, अमित शर्मा लकी, सुदीप्ता गुहा एवं एसोसिएशन स्टाफ मौजूद था। गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इस तरह के विभिन्न मानव सेवा कार्यक्रम आयोजित करती है।
मातृभाषा समारोह शुरू, होंगे पारंपरिक लोक नृत्य
राजधानी के सुभाष खेल मैदान शक्ति नगर में मातृभाषा समारोह- 2024 का आयोजन हो रहा है। उक्त कार्यक्रम में लोग सपरिवार पारंपरिक लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां के साथ पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं।
श्रद्धा के साथ आज मनाई जाएगी गुरु शंकराचार्य जयंती
अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की प्रदेश और जिला इकाई द्वारा राजधानी में रविवार को गुरु शंकराचार्य जयंती श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। अर्जुन नगर कॉलोनी शिव दुर्गा हनुमान मंदिर 1250 भोपाल में सुबह साढ़े नौ बजे आदिगुरू शंकराचार्य की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद दस बजे सुंदरकांड का पाठ होगा। इस मौके पर इकाई के चंदन भारती, छोटू गिरी के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
