19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeभेल न्यूज़फीडर विभाग के ब्लॉक-10, प्रेस शॉप में नए स्टेटर डाइ शू का...

फीडर विभाग के ब्लॉक-10, प्रेस शॉप में नए स्टेटर डाइ शू का उद्घाटन

Published on

भोपाल,

फीडर विभाग के ब्लॉक-10, प्रेस शॉप में आज रूपेश तैलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स) ने 32 टन प्रेस के लिए नए स्टेटर डाइ शू का उद्घाटन किया । इस अवसर पर वेद व्रत खरे, अपर महाप्रबंधक (सी.आई.एम., पी.आर.एम., टी.ज़ी.एम.), महेंद्र कुमार सहारे, वरि.उप महाप्रबंधक (प्रेस शॉप), श्री सानीलाल टोप्पो, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (टी.ज़ी.एम.), राजेश टोप्पो, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (टी.ज़ी.एम.), विवेक सिंह यादव, उप महाप्रबंधक (ई.एम.एक्स), विभाग के सभी कर्मचारी तथा यूनियनों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे ।

इस 32 टन प्रेस का उपयोग केवल रोटर पंचिंग बनाने के लिए किया जाता था । छोटे बेड साइज़ के कारण इस प्रेस पर सेगमेंट स्टेटर की नॉचिंग संभव नहीं थी । इसलिए इस बाधा को दूर करने के लिए एक नया डाई शू डिज़ाइन किया गया जिसे इस प्रेस के बेड पर लगाया जा सकता है । इस नए डाई शू ने इस प्रेस पर सेगमेंटल स्टेटर पंचिंग को बनाना संभव कर दिया है । इस प्रकार इस प्रेस का अब अधिकतम उपयोग किया जा सकता है ।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...

भेल को मिला डीवीसी से बड़ा प्रोजेक्ट: दुर्गापुर में 800 मेगावाट के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन के लिए मिली हरी झंडी

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड...