2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़नवीन प्रौद्योगिकी की सहायता से हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं -प्रवीण चन्द्र झा

नवीन प्रौद्योगिकी की सहायता से हिंदी का प्रयोग बढ़ाएं -प्रवीण चन्द्र झा

Published on

-बीएचईएल में मनाया गया राजभाषा उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह

भेल, हरिद्वार

????????????????????????????????????

बीएचईएल हरिद्वार में मनाए जा रहे राजभाषा उत्सव के उपलक्ष्य में अगस्त तथा सितंबर माह में आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं अन्य प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए राजभाषा उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि आज हिंदी का स्वरूप काफी व्यापक हो गया है । आज हिंदी राष्ट्र्रभाषा से आगे बढ़कर एक वैश्विक भाषा का रूप ले रही है । विभिन्न ऐप की सहायता से हम अपने कार्यों में राजभाषा हिंदी को बड़ावा दे सकते हैं । उन्होनें कहा कि बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा समितियों एवं चक्रों के माध्यम से राजभाषा कार्यान्वयन में निरंतर वृद्धि हो रही है । मुख्य अतिथि द्वारा बीएचईएल हरिद्वार की अर्धवार्षिक गृह पत्रिका भेल गंगा के वर्ष 2022 के प्रथम अंक का ई-विमोचन भी किया गया ।

इससे पहले अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख (मानव संसाधन-नगर प्रशासन, चिकित्सा एवं सीएण्डपीआर) पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए प्रभाग में वर्ष के दौरान आयोजित की गई राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी वशिष्ट उपलब्धियों एवं गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया । इस अवसर पर प्रवीण चन्द्र झा, विशिष्ट अतिथि एवं महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायज़ादा, महाप्रबंधक (टरबाइन, सीडीएक्स, डब्ल्यूडब्ल्यूएम एंड पी) संजय सक्सेना एवं पंकज कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं एवं प्रोत्साहन योजनाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

कार्यक्रम का संचालन मनीषा शर्मा तथा आयुषी त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अगस्टिन खाखा ने दिया । इस अवसर पर अनेक महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, हिंदी समितियों एवं चक्रों के अध्यक्ष तथा सचिव एवं मानव संसाधन तथा राजभाषा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...