6.4 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज ऐसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उद्योगपति

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज ऐसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे उद्योगपति

Published on

– अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का किया,स्वागत थमाया जीत का प्रमाण-पत्र

भोपाल

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वर्ष 2023-25 के लिये हुये चुनाव में विजयी घोषित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। इस समारोह में गोंविदपुरा के उद्योगपति शामिल हुये । अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत के बाद चुनाव अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया ।

विजय गौड़ अध्यक्ष, मदनलाल गुर्जर उपाध्यक्ष, नंदलाल गुप्ता सचिव ,नीरज शर्मा सह सचिव, एसके खाब्या कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य ने अंकुर गुप्ता, भरत सिंह सिकरवार, हबीब हुसैन, पंकज बिंद्रा , रछपाल सिंह, रविंद्र शर्मा एवं योगेश गोयल का एसोसिएशन के सभागार में जोरदार स्वागत किया।

चुनाव अधिकारी महेन्द्र भगत व उनके सहयोगी ने सभी विजयी पदाधिकारियों को जीत का प्रमाण-पत्र प्रदान किया । खचाखच भरे हॉल में नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष विजय गौड़ ने कहा कि पिछले वर्षों से संस्था औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिये जो काम कर रही है उसे और भी आगे बढ़ाना है । सभी उद्योगपतियों के विश्वास के कारण ही संस्था लगातार बेहतर काम कर रही है । यही नहीं इस क्षेत्र में और भी काम आये और उद्योग लगातार बेहतर काम कर सके इसके लिये सरकार से संपर्क में रहना होगा ।

आर्डरों की कमी से जूझ रहे उद्योगों में जान फूकनें के लिये सब मिल जुलकर प्रयास करेंगे। क्षेत्र के विकास के साथ उद्योगों का भी विकास हो यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी । उन्होंने उद्योगपतियों से आहन किया है कि वह एसोसिएशन का हाथ मजबूत कर और भी आगे बढ़ाने में साथ दें । इस मौके पर उद्योगपति विजय अग्रवाल,जीपी गुप्ता,राकेश शर्मा,श्री पॉली,जीपी गौड़ सहित जिला उद्योग केन्द्र,नगर निगम के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...