भेल भोपाल।
गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 61 में बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि समय आ गया है कि स्व मनमोहन सिंह के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है तथा कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूती देना है। पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने स्व मनमोहन सिंह के संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में परितोष नंदी, हरि स्वरूप यादव, महेश दुबे,अशोक तिवारी, पीएन उपाध्याय, रितेश सोनी,गिरीश साहू, प्रशांत वागले, भारत सोलंकी,राजेश पाल, शिवराज मेहर, अजय यादव, राकेश मालवीय, भूपेंद्र सिंह, नरेश लोट,सुरेश गोटले, कुणाल, जयराम वंशकार,दुलीचंद जांगड़ा, पंकज, अशफाक अहमद,राम साहू, अनिल राव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।