5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के हेमा स्कूल में अंतर विद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट

भेल के हेमा स्कूल में अंतर विद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट

Published on

भोपाल

शनिवार को हेमा विद्यालय में अंतर विद्यालयीन कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें के कई नामचीन विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में हेमा विद्यालय शिक्षा प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य अतिथि एवं वार्ड क्रमांक 59 की पार्षद श्रीमती अनिता प्रमोद शुक्रवारे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा, हेड बॉय रोबिन शर्मा, हेड गर्ल हरप्रीत कौर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया एवं विद्यार्थियों द्वारा बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए सलामी दी गई। नृत्य एवं गीत के माध्यम से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए।

हेमा विद्यालय समय-समय पर छात्रों के मध्य शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं सहयोग की भावना विकसित करना होता है। इसी कड़ी में कबड्डी जो की शारीरिक एवं मानसिक संतुलन को बनाए रखने वाला एवं सामूहिक एकता को दर्शाने वाला खेल है इसका आयोजन किया गया।

इस मौके पर श्रीमती मालती राय ने विद्यार्थियों को खेल के महत्व को समझते हुए खेल के प्रति रूचि जागृत करते हुए मार्गदर्शन किया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने अपने उद्बोधन के माध्यम से बच्चों को खेल भावना में सहयोग के महत्व से अवगत कराया एवं सहयोग जीवन के हर क्षेत्र में किस तरह सफलता प्रदान कराता है यह बताते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया। मेजबान विद्यालय हेमा विद्यालय ने कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट में प्रथम ,सिल्वर बैल विद्यालय द्वितीय और प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...