भोपाल
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस इंटक का 77 वां स्थापना दिवस नई दिल्ली में रेलवे हॉल में मनाया गया। जिसमें देश के कोने—कोने से इंटक यूनियन के वर्किंग कमेटी मेंबर उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी ने की। बैठक में देश में काम कर रहे संगठित, असंगठित एवं ठेका मजदूरों की वर्तमान में स्थिति के सन्दर्भ में चर्चा हुई।
