भोपाल
हेम्टू इंटक के बुदृध सभागार में शुक्रवार को अपनी स्थापना का 77 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू, आयरन लेडी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर इंटक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इंटक का कहना है कि आज भेल भोपाल में चुनाव हुए लगभग 2 वर्ष पूर्ण हो चुके है लेकिन चुनाव जीत कर यूनियन अपने व्यक्तिगत कार्यों में मस्त है और कर्मचारियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है और भेल का कर्मचारी अपने आप को जीती यूनियनों के झूठे वादों से ठगा महसूस कर रहा है। सभी कर्मचारियों को इंटक के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इंटक के मीडिया प्रभारी सी आर नामदेव ने बताया कि इंटक स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कर्मचारियों का लड्डू से मुंह मीठा कराया गया।
