7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र मे 45 करोड़ की लागत से बनेगी जेके...

गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र मे 45 करोड़ की लागत से बनेगी जेके रोड और पिपलानी में फोरलेन सड़क

Published on

– मंत्री भार्गव व विधायक गौर ने किया भूमि पूजन
– स्व. बाबूलाल गौर के नाम से होगी सड़क,मंत्री ने की घोषणा

भोपाल

मंगलवार का दिन गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिये काफी महत्वपूर्ण रहा। मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री मा. गोपाल भार्गव ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में जेके रोड लम्बाई 1.80 किमी का लगभग 19 करोड़ सड़क का भूमि पूजन किया । इस उन्नयन कार्य से जेके रोड पर होने वाले जल भराव से जनता को मुक्ति मिलेगी। जेके रोड, मीनाल, अयोध्या बायपास, भरत नगर, नरेला को जोड़ता है। यह औद्योगिक क्षेत्र गोविन्दपुरा की जीवन रेखा है।

इसी तरह से मा. भार्गव एवं श्रीमती गौर ने इलाहाबाद बैंक पिपलानी से नये बायपास को जोडऩे वाली सडक का भी भूमि पूजन किया । यह सडक 4.20 किमी. लम्बी फोर लेन लगभग 25 करोड़ में तैयार होगी । इस सड़क के तैयार हो जाने से लोक परिवहन की सुविधा भी बढ़ जायेगी ।

भूमि पूजन स्थल पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मंत्री श्री भार्गव ने क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर का स्मरण किया। जनता के हदय मे जो स्थान स्व. श्री गौर ने बनाई वह दूसरे राजनेताओ के लिये उदाहरण है। भोपाल को सवारने मे स्व. श्री गौर की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने भार्गव ने पिपलानी से नये बायपास तक जाने वाली सडक का नाम स्व. बाबूलाल गौर के नाम से करने की घोषणा की ।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने क्षेत्र मे हुये विकास कार्यो 100 विस्तर अस्पताल, ग्लोवल स्किल सेन्टर, बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीएम राइज स्कूल आदि की जानकारी दी । श्रीमती गौर ने लोक निर्माण मंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की उन्होने गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र पर विशेष कृपा बनाकर रखी है। कार्यक्रम मे महेन्द्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज विकास निगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागारिक मौजूद थे ।

सड़क बनने पर कांग्रेसियों में भी खुशी
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की लागत से इलाहाबाद बैंक से खजूरीकला बायपास तक 80 फिट चौड़ी सड़क का को भूमिपूजन होने पर भेल क्षेत्र के कांगे्रस नेताओं में भी खुशी की लहर देखी गई । दरअसल इसके लिये इन नेताओं ने क्षेत्र के रहवासियों के साथ लगातार 8 दिनों तक 10 घंटे रोज धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने सड़क की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोगों का सम्मान भी किया । इस मौके पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ,रमेश रघुवंशी, ज्ञानशेवर शुक्ला, मृदालनी सिंह सेंगर, योगेंद्र शर्मा, सतीश तिवारी के साथ अन्य कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...