भोपाल
नवरात्रि के पावन महाअष्टमी के पर्व पर ईडन गार्डन कालोनी में मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना कर देवी जी की महाआरती की गई। कालोनी की कन्याओं द्वारा नव दुर्गा के नौ स्वरूप की चैतन्य नवदुर्गा झांकी का विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें दुर्गा जी के नौ स्वरूपों का ध्वनि और प्रकाश के से सजीव चित्रण किया गया । कालोनी के रहवासी नौ देवियों के एकसाथ सजीव दर्शन पाकर मंत्रमुग्ध हो गए । इस प्रकार कॉलोनी में महा अष्टमी का महापर्व बहुत भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे ईडन गार्डन रहवासी रखरखाव समिति के समस्त रहवासी गण एवं अन्य श्रद्धालु गण मौजूद थे।
