14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़ग्राम अचारपुरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, रावण दहन...

ग्राम अचारपुरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, रावण दहन के बाद हुआ रामराज तिलक

Published on

भेल भोपाल।

ग्राम अचारपुरा में मीणा समाज मेला ट्रस्ट कमेटी द्वारा पशु मेला रामलीला एवं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के साथ रावण दहन के पश्चात रामराज तिलक का आयोजन किया गया। मीणा समाज मेला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि ग्राम अचारपुरा में भगवान राम जानकी के प्राचीन मंदिर पर समिति के द्वारा 77 वें मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन 5 में 2025 से आज दिनांक 14 में 2025 तक किया गया। दोपहर 3:00 बजे भगवान जगन्नाथ जी की महा आरती के साथ भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई जो ग्राम के मुख्य मार्गो से होती हुई मेला प्रांगण में पहुंची। ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ महिलाएं पुरुष मंगल गीत गाते हुए झूमते नाचते हुए चल रहे थे। रावण दहन के साथ भगवान राम का राम राज तिलक किया गया। मेला समिति के द्वारा रामलीला का मंचन भी किया जाता है।यह आयोजन प्रतिवर्ष मेला समिति एवं आसपास के ग्रामीणों को सहयोग से लगाया जाता है। इस अवसर पर मेला समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में महिलाएं पुरुष ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...