7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभेल न्यूज़श्रदधा और धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह

श्रदधा और धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह

Published on

भेल भोपाल।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह अयोध्या नगर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को अयोध्या नगर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने बताया कि सब ब्राह्मण समाज सन 2003 से लगातार प्रतिवर्ष भगवान परशुराम का जन्मोत्सव परशुराम जयंती पर मनाते चला आ रहा है भगवान परशुराम का के जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम का यह 20 वां वर्ष है। इस अवसर पर कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति राकेश पाठक द्वारा दी गई। कार्यक्रम में संत और समाज के प्रबुद्ध वर्ग द्वारा प्रवचन दिए गए तथा यह बताया गया कि आज सभी को अपने परिवार में शास्त्र एवं शस्त्र की शिक्षा देना जरूरी है तथा अपने परिवारों में बेटियों को मजबूत किया जाना जरूरी है ताकि वह विधर्मियों से सामना कर सकें और इस धर्मांतरण एवं लव जिहाद से बच सकें। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा कत्थक नृत्य, तबला वादन ,रामायण ,हनुमान चालीसा एवं जूडो कराटे सेल्फ डिफेंस के कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया गया कार्यक्रम में भगवान परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा,पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी गिरीश शर्मा, प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा,ब्राह्मण अस्मिता एवं संस्कार मंच के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी,संपूर्ण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,सर्व ब्राह्मण युवा समिति के अध्यक्ष राम नारायण अवस्थी, मानव कल्याण संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, संपूर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर वैद्य जी एवं समाज के गणमान्य नागरिक तथा मातृशक्ति अधिक संख्या में उपस्थित थीं। अंत में समाज के संरक्षक शिवनारायण व्यास द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

भेल बरखेड़ा में मास्टर्स बैडमिंटन में कड़े मुकाबले, गीते-नियोगी पहुंचे फाइनल

भोपाल भेल खेल प्राधिकरण, बरखेड़ा में खेली जा रही 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

उत्पादन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बीएचईएल भोपाल में 22 और 29 मार्च को रहेगा कार्य दिवस

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वर्ष 2025-2026 की अंतिम तिमाही के निर्धारित...