भोपाल
चित्रकूट धाम से पधारे भगवत रत्ना परम पूज्य गुरु श्री नवलेश दीक्षित जी महाराज द्वारा संतोषी विहार पार्क नरेला जोड़ रिलायंस सुपर के पीछे आज षष्टम दिवस की श्रीमद् भागवत कथा में सुनाया की आज थोड़े से दुख में मनुष्य घबड़ा जाता है लेकिन भगवान श्री कृष्ण ने जन्म से ही विपत्ति का सामना किया। जेल में जन्म हुआ जन्म लेते ही घर छूट गया ।गोवर्धन की पूजा का महत्व बताते हुए गुरुजी ने कहा की गोवर्धन पूजा प्रकृति की पूजा है हमें सदैव प्रकृति के संपर्क में रहकर प्राकृतिक से प्रेम एवं प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। एकादशी व्रत के महत्व को बताया ।कुंवारी कन्याओं को सुंदर बर प्राप्त करने के लिए मां कात्यायनी व्रत करना चाहिए।
महारास की लीला का सुंदर वर्णन किया रुकमणी विवाह की सजीव झांकी का चित्रण किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए भागवत कथा के आयोजक परीक्षित वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कथा के सयोजक नेहा नितेश मिश्रा है,भक्तों ने महाराज का आनंद उठाया इस अवसर पर बड़ी समाजसेवी रामबाबू शर्मा जी वार्ड 66 के पार्षद जीत राजपूत , ट्रांसपोर्टर बृजेश सिंह, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जैन ,जी ऋषि कुमार शर्मा ,लखन कुमार जैन अनिल कुमार गुप्ता ज्ञानदेव मिश्रा उमेश तिवारी आलोक गर्ग दिनेश प्रसाद तिवारी गणेश प्रसाद तिवारी विवेक दत्त सविता ठाकुर वीरेंद्र मिश्रा राकेश पांडे प्रिंस तिवारी अखिलेश मिश्रा संजय कुंवर भजन गायक राकेश पाठक दिनेश सिंह संजीव श्रीवास्तव श्रीमती प्रीति प्रीति श्रीमती शशि झारिया शिव नारायण व्यास अशोक मिश्रा श्रीवास्तव अजय सिंह राजपूत हुकुम सिंह राजपूत उमेश गौतम महेंद्र मिश्रा अमित गौर सहित हजारों की संख्या में माताएं बहने भक्तजन उपस्थित थे
