2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के कालीबाड़ी मंदिर में महाअष्टमी की पूजा

भेल के कालीबाड़ी मंदिर में महाअष्टमी की पूजा

Published on

भोपाल

भेल के पिपलानी स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पांच दिवसीय बंगाली दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया । सोमवार को महाअष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। महाअष्टमी पर कालीबाड़ी मंदिरों में विशेष संधि पूजा की गई। साथ ही 108 कमल पुष्प एवं दीपों से देवी मां की पूजा की गई। दुर्गा माई के जयकारे के साथ दुर्गा पूजा का उल्लास और उमंग चरम देखने लायक था।

भेल क्षेत्र के कालीबाड़ी मंदिर में मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंगलवार को नवमी की आरती, पूजा एवं पुष्पांजलि के साथ देवी मां की पूजा अर्चना की गई । बंगाली समाज की दुर्गापूजा का समापन बुधवार दर्पण विसर्जन पूजा के साथ किया जाएगा।

राजपूत समाज शक्ति मंदिर का विजयादशमी, शक्ति पूजन आज
भोपाल। राजपूत समाज शक्ति मंदिर का विजयादशमी और शक्ति पूजन बुधवार को बी सेक्टर, गोविन्दपुरा स्थित शक्ति मंदिर में सुबह 11 बजे से होगा। इस मौके पर समाज के सदस्यों द्वारा शस्त्र पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारी और सदस्य सपरिवार शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि मंत्री विश्वास सारंग, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर होंगी। कार्यक्रम में समाज के विकास और शक्ति मंदिर जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण पर चर्चा की जाएगी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...