भोपाल.
भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति दी गई। प्ले बैक सिंगर माही ठाकुर ने गुलाबी आंखें, भीगे होंठ तेरे, रश्के क़मर, पसूरी और डांसिंग नंबर वन गानों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी और मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की। अतिथि ने कहा कि यह मेला आज प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में अपना स्थान रखता है। यह मनोरंजन के साथ लोगों को रोजगार देने का भी काम कर रहा है।
यह मेला संस्कृति को बढ़ावा देते हुए देश प्रदेश के उभरते कलाकारों को मंच देने का काम कर रहा है। इस मौके पर मेला समिति सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
