भोपाल।
भेल क्षेत्र की मातृशक्ति ने अयोध्या बायपास रोड स्थित पीपुल्स मॉल पर केरला स्टोरी को देखा। उन्होंने इस मूवी को बनाने वाले डायरेक्टर को साधुवाद देते हुए कहा कि हमारे देश की बच्चियों को विधर्मियों द्वारा लव जिहाद कर उन्हें गलत कामों में कैसे लिप्त किया जाता है, इसका चित्रण मूवी में बखूबी दिखाया गया है, जो यह संदेश देता है कि हमारी बहन, बेटियों को भविष्य में होने वाली इस प्रकार की घटनाओं से सचेत रहना है।
मातृशक्ति ने यह संकल्प लिया कि पूरे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्डों में जाकर, इस मूवी को बनाने के उद्देश्य से माताओं, बहनों, बेटियों को जागरूक करेंगे, एवं विधर्मियों की खौफनाक इरादों से बचने के लिए भी जागरूक करेंगे। मातृशक्ति ने भारत की समस्त बेटियों से आवाहन भी किया कि इस मूवी को कम से कम एक बार जरूर देखें। यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
