भोपाल।
रविवार को कांग्रेस एकता मंच के पदाधिकारियों के साथ भेल हबीबगंज पार्क में मध्य प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सैनिक प्रकोष्ठ के साथ विधानसभा चुनाव में गोविंदपुरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को किस प्रकार मजबूत किया जाए इस पर रणनीति बनाई गई।
बैठक यह निर्णय लिया गया कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत रिटायर सैनिकों के मध्य सैनिक प्रकोष्ठ के सहयोग से काग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी की नीतियां भेल के लिए किस प्रकार लाभदायक हो सकती है। इस पर विस्तृत चर्चा की गई गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में किन कारणों से विकास नहीं हुआ है उन्हें लोगों के बीच पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई।
बैठक में भेल कांग्रेस एकता मंच से अध्यक्ष नरेश सिंह जादौन, चेतन साहू, विजेंद्र पाटिल, गुरुप्रसाद कैथल, पंकज कुमार चौहान, राजकुमार इड़पाची, भरत सोलंकी यशवंत सिंह वर्मा कृष्णा डोंगरे, विकास मोरे, और सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ तेजा सिंह सोढ़ी ,बीपी शर्मा एनएस सोलंकी , राजेश कुमार चौधरी, होम सिंह उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन निशांत कुमार नंदा एवं आभार राजीव कुमार ने किया।
