भोपाल।
बीएचईएल के श्रमिकों की वेतन सहित अन्य मांगों को को लेकर गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने बीएचईएल के सीएमडी डॉ. नलिन सिंघल से मुलाकात की। उन्होंने श्रमिकों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय की बढ़ती हुई महंगाई से सभी मजदूर त्रस्त है। वर्ष 2014 में यूनियन एवं भेल प्रबंधन के मध्य वेतन वृद्धि समझौता किया जाना था परन्तु प्रबंधन द्वारा आज दिनांक तक वेतन वृद्धि समझौता नहीं किया गया।
