भोपाल
30 मार्च 2023 दिन गुरुवार से संतोषी विहार कॉलोनी स्थित पार्क में भगवत रत्न आचार्य नवलेश दीक्षित जी महाराज के मुखारविंद से शुरू होगी। श्रीमद् भागवत कथा के लिये भूमि एवं ध्वज पूजन विधायक श्रीमती कृष्णा गौर किया । यह जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक एवं कथा परीक्षित वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव ओजस्वी वक्ता सरल मधुर वाणी के माध्यम से सात दिवस भक्ति रस की वर्षा करेंगे । भागवत कथा जीवन जीने की एक शैली है।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्या ,मंडल अध्यक्ष छोटू पंडित, गणेश प्रसाद तिवारी, नेहा नितेश मिश्रा, विनोद तिवारी ,शुभम तिवारी ,सागर तिवारी फौजी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, पंडित राकेश पाठक, आशीष तिवारी, महेंद्र प्रसाद मिश्रा, सुनील तिवारी, श्रीमती सविता ठाकुर, लवकुश यादव ,राकेश सिंह राजपूत, सुनीता राजपूत ,सुमन मिश्रा ,पंडित उमेश तिवारी ,पंडित सीताराम पाठक, अमित गौर, आदि मौजूद थे।
अयोध्यापति राम जन्म उत्सव समिति द्वारा रामनवमी महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा
भोपाल। टनाटन ढाबा अयोध्या बायपास रोड भोपाल पर राम नवमीं के पावन पर्व 30 मार्च 2023 को अयोध्यापति समिति के द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्य मयूर श्रीवास्तव एवं आकाश रघुवंशी ने बताया कि श्री राम जन्म उत्सव 30 मार्च 2023 को रामनवमी महोत्सव भव्य शोभायात्रा रत्नागिरी चौराहा हनुमान मंदिर से समय शाम 4.00 बजे से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल टनाटन ढाबा अयोध्या बायपास रोड पर समाप्त होगी। शोभायात्रा में बग्गी में सवार भगवान राम की झांकी के साथ डीजे ढोल नगाड़े के द्वारा निकाली जाएगी। शाम 7.00 बजे से भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका पूजा गोलहानी के द्वारा मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा ऐसे देश भक्ति गानों की प्रस्तुति के साथ आयोजन किया जाएगा। समिति के द्वारा आज सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक की जिसमें मुख्य रूप से मलखान सिंह पाल, राकेश श्रीवास्तव एडवोकेट, तेज सिंह ठाकुर एडवोकेट, संजय राजपूत, मेहताब राजपूत, गोविंद धाकड़, विशाल सिंह राजपूत, सोनू कटारा, गजेंद्र यादव, तरुण श्रीवास्तव, निशांत सेन, हिमांशु ठाकुर, अभिमन्यु खरे, अथर्व ठाकुर, रिया खरे, हर्ष पंडित, वीरेंद्र साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।
