भोपाल।
बुधवार को नगर निगम ने जोन क्र. 14 स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड क्र. 56,57,60 व् 61 में पर्यटक स्थलों, स्मारकों, पार्कों की सफाई अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें भगत सिंह चौराहे, चंद्रशेखर आजाद पार्क व् शक्ति नगर मार्केट, विद्यासागर कॉलेज एवं अवधपुरी क्षेत्र में पर्यटक स्थलों, स्मारकों, पार्कों की सफाई अभियान से सम्बंधित गतिविधि की गयी। जहाँ स्मारकों, पार्कों की साफ सफई करायी गयी साथ ही नागरिकों को स्वच्छता की समझाईस दी गयी । इसके साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। पर्यटक स्थलों, स्मारकों, पार्कों की सफाई अभियान में काफी संख्या में नागरिक सम्मिलित हुए ।
