भोपाल
तुलसी परिसर में उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि में कॉलोनी के मुख्य पार्क पर मातृशक्ति द्वारा माता रानी की आराधना एवं उनके आशीर्वाद के साथ संगीतमय भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । उत्सव समिति के प्रयास से ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सौजन्य से 11 नदियों का जल एवं महाकाल की चढ़ी हुई भस्म से अभिमंत्रित किए गए रूद्राक्ष कॉलोनी में वितरित करने के लिए ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने कॉलोनी वासियों को रूद्राक्ष वितरित किए । उत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील महाले ने कहा कि नव वर्ष एवं नवरात्रि पर शानदार आयोजन के साथ रूद्राक्ष वितरण करने से इस कार्यक्रम की शोभा और भी ज्यादा बढ़ गई । जिसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई । इस अवसर पर केपी ठाकुर, राजेंद्र कुमार काछी, प्रेम कुमार शाक्य, अजय झारिया, पीके सोनी, सुनील भट्ट,विजय बाथम, राकेश शक्या, अनिल कछावा, बृजेश राजपूत, महेश दुबे, विनोद श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, केसी तवर, सुधाकर बारंगे,आरके मलिक, आरए भारती, एमके सेन आदि अनेक रहवासी मौजूद थे ।
