भोपाल
रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस अमृत भारत योजना के अंतर्गत डिवीसिनल रेल मैनेजर भोपाल ने इस क्षेत्र के अंतर्गत कई स्टेशन के नामों पर मुहर लगा दी हैं जिसमें भोपाल के आलावा संत हिरदाराम यानि बैरागढ़ स्टेशन, विदिशा, साँची, इटारसी , बीना स्टेशन भी प्रमुख रूप से हैं।
