भोपाल
उत्पादन लक्ष्य पाने के लिये भेल के नये ईडी विनय निगम ने गुरूवार को भेल कारखाने में अगले रविवार कार्य दिवस घोषित कर दिया । यह आदेश मानव संसाधन विभाग ने जारी कर दिया । आदेश के मुताबिक उद्योग नगरी के कार्यालयों में भी कार्यदिवस जारी रहेगा । रविवार को कार्य दिवस रहेगा तथा इसके एवज में कर्मचारी अगले दो माह के भीतर किसी भी दिन प्रतिकारात्मक अवकाश के रूप में ले सकेंगे । साथ ही रविवार कस्तूरबा अस्पताल में अवकाश रहेगा ।
