भोपाल
गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव 15 अप्रैल को होंगे इसके लिये चुनाव अधिकारी ने 8 अप्रैल से नामांकन पत्र भरे जाने के आदेश जारी कर दिये है ।यह नामांकन पत्र 10 अप्रैल तक सांय 5 बजे तक लिये जायेंगे । नामांकन पत्र की जांच 15 अप्रैल तक की जायेगी । नामांकन पत्र वापसी की तैयार 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक रहेगी। पात्र उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 13 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक कर दी जायेगी । मतदान गुप्त मत पत्र द्वारा होगा।
15 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हो जायेगी। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जयेगी । अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,संयुक्त सचिव के अलावा सात एक्जीक्यूटीव मेंबर चुनाव लड़ सकेंगे । एसोसिएशन के माने तो सभी मतदाताओं को वोट डालने के लिये फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
