भोपाल
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम) भोपाल की 49वीं छ:माही बैठक दिनांक होटल एफोटेल बाय सयाजी, नर्मदापुरम रोड, मिसरोद, भोपाल में सुनील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, भारत संचार निगम लिमिटेड, मध्यप्रदेश परिमंडल, भोपाल की अध्यक्षता, कार्यक्रम के प्रायोजक रंजन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक, गेल (इंडिया) एवं सचिव नराकास (उपक्रम) भोपाल आनंदकृष्ण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई । बैठक में 30 सितम्बर 2023 को समाप्त अर्धवार्षिक रिपोर्ट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यालयों को पुरस्कृत किया गया । जिसमें भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह सम्मान माननीय कार्यपालक निदेशक बीएचईएल, भोपाल एवं अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन समिति श्री एस एम रामनाथन एवं महाप्रबंधक (मा.सं.) बी के सिंह एवं राजभाषा टीम द्वारा ग्रहण किया गया ।
