– भेल में साहित्य एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन
भोपाल
मानव संसाधन राजभाषा विभाग ने हिंदी ज्ञान मंदिर पुस्तकालय में साहित्य एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीपी बघेल, महाप्रबंधक एवं हेमराम पटेल, अपर महाप्रबंधक मौजूद थे । साहित्य एवं काव्य गोष्ठी में भोपाल एवं सीहोर के साहित्यकार एवं कविगण कार्यक्रम में शामिल थे । महाप्रबंधक द्वारा साहित्यकार एवं कविगणों का सम्मान एवं स्वागत शॉल एवं श्रीफल से किया ।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्पादन के इस व्यस्तम समय में इस प्रकार के कार्यक्रम में शामिल होना आपको पुन:रिचार्ज कर देता है । एक अच्छा साहित्यकार और कवि, अपनी लेखनी से विश्व में परिवर्तन ला सकता है। इन्हें भाषा के साथ खेलना बखूबी आता है। यह समाज का आइना होते हैं । अपर महाप्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी भाषा अतुल्यनीय है क्योंकि इसमें कई बोलियों, भाषाओं का समावेश है । हम अपने विचारों को भाषा के माध्यम से सहजता से कह जाते है। हिंदी का साहित्य अथाह सागर है, इसमें जितना डूबेंगे उतना आप में निखार आएगा ।
कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । अंत में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे हमें अपनी संस्कृति और भाषा को जानने का और मौका मिलता है । इस अवसर पर मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी की पुस्तक इजहार का लोकार्पण भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम साहू एवं सत्यदेव सोनी ने किया ।
