20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़महावीर जयंती पर उद्योग नगरी में निकलेगी पालकी और शोभायात्रा

महावीर जयंती पर उद्योग नगरी में निकलेगी पालकी और शोभायात्रा

Published on

भोपाल

भगवान महावीर की जयंती 21 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मनेगी। भोपाल शहर समेत उद्योगनगरी में भी जिनालयों से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। दिगंबर एवं श्वेतांबर दोनों समाजों के जिनालयों में भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक होगा। साकेत नगर महावीर जैन मंदिर की शोभायात्रा में सागर से मंगाए रथ में भगवान विराजमान होंगे। इसी दिन मंदिर परिसर में मेडिकल चैकअप कैंप लगाया जाएगा। साथ ही देहदान एवं नेत्र दान के संकल्प पत्र भी भरवाए जाएंगे। सोनागिरी जैन मंदिर से सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकलेगी। इसमें भगवान रथ में विराजमान रहेंगे। अध्यक्ष नरेंद्र पिंडरई ने बताया कि इसके पहले भवान का महामस्तकाभिषेक होगा।

भेल क्षेत्र में दिन में रोज तीन से चार बार हो रही बिजली गुल
भेल क्षेत्र की इंद्रपुरी—भवानीधाम रोड से लगी एक दर्जन कॉलोनियों में बीते एक सप्ताह से दिन में तीन—चार बार बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। बीते दिनों तेज हवा और बारिश के बाद से यह समस्या बनी हुई है। जेके रोड व इंद्रपुरी—भवानीधाम से लगी कॉलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बिजली कंपनी के अफसरों का तर्क है कि गर्मी के कारण मामूली फाल्ट की शिकायतें बढ़ गई हैं। हालांकि सूचना मिलने पर तत्काल फाल्ट सुधारा जा रहा है। शहर में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हो रही है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this