भोपाल
भेल के श्रमश्री सेवा संस्था समिति द्वारा एक शाम प्रसिद्ध गायक मुकेश के नाम गुरूवार को शाम 6 बजे रविन्द्र भवन में आयोजित की गई । संस्था के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रसिद्ध गायक मुकेश जी की याद में सदाबहार गीतों के नगमें मुंबई के हेमंत वर्मा,बिलासपुर अंचल,ज्योति शर्मा,भोपाल संजय शर्मा,मुम्बई चित्रांशु,छत्तीसगढ़ शरद समुद्रे,श्रीजा उपाध्याय,आर्या पुरोहित,जैनी थामस,सैयद मंजहर,असलम हमदूले आदि कलाकार प्रस्तुत करेंगे । यह आयोजन पाश्र्व गायक स्र्व. मुकेशजी क स्मृती में श्रमश्री एवं मिलन ग्रुप द्वारा किया जा रहा है ।
