27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल झांसी में इकाई गुणता वृत सम्मलेन का आयोजन

भेल झांसी में इकाई गुणता वृत सम्मलेन का आयोजन

Published on

भोपाल

सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, झांसी में गुणता माह के अंतर्गत आयोजित वार्षिक इकाई गुणता वृत सम्मलेन का आयोजन गुणता विभाग द्वारा किया गया । सम्मलेन का शुभारंभ करते हुए अतिथिगण महाप्रबंधक लोको एमके खरे ने कहा कि गुणता वृत की तकनीक को अपनाकर कारखाने में उत्पाद निर्माण के दौरान आ रही समस्या का निदान किया जा सकता है ।

महाप्रबंधक ट्रांसफार्मर प्रवीश वाष्णेय ने कहा गत वर्षो की तुलना में गुणता वृत में कर्मचारी की अधिक भागीदारी कारखाने में उच्च गुणता के उत्पाद बनने का अच्छा संकेत है । महाप्रबंधक एन पॉली ने गुणता वृत के महत्व बताते हुए कहा कि भेल के गुणता वृत्त अंतर्राष्ट्र्रीय मंचो पर अपना प्रस्तुतीकरण दे रहे हैं । कार्यक्रम के शुभारम्भ के पूर्व अपर महाप्रबंधक (गुणता एवं बीई) बिश्वनाथ भद्रा ने अतिथिगणों का स्वागत किया एवं गुणता वृत्त के महत्व पर प्रकाश डाला ।

भेल झांसी की गुणता वृत की वार्षिक गतिविधियों से उप प्रबन्धक मनोज गुप्ता ने अवगत कराया । दो दिवसीय गुणता वृत्त के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन अपर महाप्रबंधक निलेश पटेल एवं वरिष्ठ उप महा प्रबन्धक घनश्याम लालवानी के किया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगणों साथ विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण ,यूनियनो तथा एसोशियएशन के पदाधिकारीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय है । कार्यक्रम का समन्वयन नरेंद्र पल सिंह, अतेन्द्र पाल एवं राजीव रंजन ने किया। संचालन मृत्युंजय नेपाली एवं आभार वरिष्ठ प्रबन्धक अनुपम चांद ने किया ।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...