भोपाल
भेल भोपाल में इन दिनों प्रतिनिधि यूनियनों के राजनीति चरम पर है । एक और जहां नंबर वन प्रतिनिधि यूनियन प्लांट कमेटी की बैठक कराने पर अड़ी हुई है तो दूसरी और तीन यूनियनें कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के बाद बैठक की पक्षधर बनी हुई हैं ऐसे में 10 सितंबर को होने वाली प्लांट कमेटी की बैठक भी टलती नजर आ रही है । कारण भले ही जो भी हो लेकिन यह कहा जा रहा है कि नये ईडी के आने के बाद ही यह बैठक होगी ।
यह भी सही है कि एचएमएस,सीटू और ऑल इंडिया भेल एम्प्लाईज यूनियन ने एक मामला श्रम न्यायालय में दाखिल किया । तीनों यूनियनों ने अपने वाद में कहा है कि भेल भोपाल में वर्ष 2007 में एमपीआईआर एक्ट 1960 की समाप्ति एवं औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 लाग ू होने के बाद वर्ष अप्रैल 2010 में कारखाने में कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिये टे्रड यूनियन एक्ट 1926 के अनुसार जीवित पंजीकृत ट्रेड यूनियनों का चुनाव कराया गया थ। दूसरी बार चुनाव मई 2016 में कराये गये थे। तीसरी बार टे्रड यूनियनों के चूनाव 23 जून 2022 को कराये गये है।
इसी चुनाव के बाद प्रतिनिधित्व प्राप्त यूनियनों को सीटों के आवंटन में प्रबन्धन द्वारा स्वयं अपने ही ेनोटिफिकेशन में जारी चुनाव अधिसूचना का अनुपालन सही प्रकार से नहीं करने एवं तीनों आवेदक प्रतिनिधित्व प्राप्त टे्रड यूनियनों द्वारा सीटों के आवंटन में हुई अनियमितता को दूर करने के लिये लिखित अनुरोध पत्र देने के उपरांत भी अनुचित के तरीके से चुनाव में वोट के आधर पर प्रथम स्थान प्राप्त यूनियन और बिना प्रतिनिधत्व प्राप्त यूनियनों का सीटों आवंटन कर अनुचित श्रम विवाद उत्पन्न कर दिया है।
प्रबन्धन के चुनाव नोटिफिकेशन परिपत्र क्रमांक: भो/मा.सं.-औ.सं./02/चुनाव दिनांक 08 जून 2022 के पात्रता मापदंड के अनुच्छेद ‘ज मे उल्लेखित ‘प्लांट एवं शॉप कौंसिल में प्रतिनिधित्व प्राप्त वैद्य मतों के 10 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने वाली सभी यूनियनें प्रतिनिधित्व करने की हकदार होगी एवं डाले गये वोटों के अनुपात में सीटों की संख्या प्राप्त होगी। लेकिन प्लांट कौंसिल एवं शॉप कौंसिल में कामगारों के प्रतिनिधियों कर कुल संख्या 12 से अधिक नहीं होगी तथा इतनी ही संख्या में प्रबन्धन के प्रतिनिधि होंगे। इस विवाद से अन्य कमेटियों के गठन का मामला भी अधर में फंस गया है । भेल प्रवक्ता की माने तो 10 सितंबर को प्लांट कमेटी की बैठक नहीं होगी । संभवत: नये ईडी के आने के बाद ही यह बैठक हो सकेगी ।
