भोपाल
बीएचईएल लेडीज एजूकेशनल वेलफेयर विंग में नि: शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भेल लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नविता निगम ने कमला नेहरू बाल उद्यान का भ्रमण किया एवं बाल रेल का आनंद लिया । इस अवसर पर श्रीमती निगम ने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया । उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल कर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए । हमें हमेशा बीएचईएल उद्योग नगरी एवं उद्यान को हरा भरा रखने का प्रयास करना चाहिए ।
———————————————
श्रमिक सम्मान समारोह आज
भोपाल । ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाईज यूनियन द्वारा कर्मचारियों के सम्मान में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। परंतु कुछ कारणों से इस वर्ष मजदूर दिवस को स्थगित किया गया था। अब बुधवार को शाम 7 बजे कर्मचारियों के सम्मान में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यूनियन ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।
