17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़जरा ये तो बता घाटे बाले.. तेरा जलवा कहीं पर नहीं है....श्री...

जरा ये तो बता घाटे बाले.. तेरा जलवा कहीं पर नहीं है….श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम

Published on

– भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त

भोपाल

श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा श्री मेहंदीपुर बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन शनिवार को होटल अवध पलैस,अयोध्या बायपास गेट नम्बर 3 के मीनाल के सामने किया गया।आयोजन में गुरुजी बालाजी महाराज के परम सेवक प्रेतराज सरकार के ईष्ट अतुल ठाकुर मामाजी सागर से श्रीबालाजी का दरबार सजाया गया। भजन संध्या का शुभारंभ मालवा माटी इंदौर के भजन गायक पंडित सुधीर व्यास नेभगवान गणेश की वंदना के साथ किया।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर , विधायक भगवान दास सवनानी ने शामिल होकर दरबार में पूजा-अर्चना की। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की भजन संध्या में मालवा माटी इंदौर के भजन गायक पंडित सुधीर व्यास द्वारा एक से बढ़कर एक श्रीबालाजी के भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने लाल लंगोटा हाथ में सोटा जिनका रूप निराला है, चरण में रखना, शरण में रखना, सदा ही अपनी लगन में रखना, जरा ये तो बता घाटे बाले.. तेरा जलवा कहीं पर नहीं है, एक दिन तेरे घर बालाजी आएंगे की प्रस्तुति दी जिस पर भक्त जमकर झूमे।

यहां अतुल ठाकुर के सान्निध्य में बालाजी महाराज की झांकी बनाई गई, जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भजन संध्या में आयोजन समिति की ओर से राजेश खंडेलवाल, अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, संतोष राठौर महेन्द्र गुप्ता, पार्षद शिरोमणि शर्मा , मनोज विश्वकर्मा, राहुल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की भजन संध्या में भक्तों ने नृत्य किया। यहां हवन में भक्तों ने आहूति देकर प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this