20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़पुलिस सेवा 24 घंटे और सातों दिन तत्पर: अवधेश सिंह तोमर

पुलिस सेवा 24 घंटे और सातों दिन तत्पर: अवधेश सिंह तोमर

Published on

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पुलिस- विद्यार्थी संवाद कार्यशाला

भोपाल

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में समाजशास्त्र विभाग द्वारा पुलिस- विद्यार्थी संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर , ऊर्जा डेस्क प्रभारी श्रीमती सोनिया पटेल, आरक्षक श्रीमती रशमी पटेल, प्रधान आरक्षक गिरीश व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए पुष्प स्वागत किया प्राचार्य डॉ संजय जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि जागरूकता सम्बंधी ऐसे संवाद विद्याथिर्यों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होते हैं ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अवधेश सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुलिस सेवा आप सभी के लिए 24 घंटे और सातों दिन तत्पर है लेकिन अगर आपको कोई समस्या होती है तो उसकी जानकारी आपको देनी होगी जो आप 100 डायल के माध्यम से भी दे सकते हैं।

इसके बाद गोविंदपुरा थाने की ऊर्जा डेस्क प्रभारी सोनिया पटेल ने बालिकाओं और युवतियों के साथ होने वाली घटनाएं जैसे टीका-टिप्पणी, धोखाधड़ी , छेड़खानी, रेप जैसी आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा उन्हें सचेत रहने के लिए कहा और अगर उनको कोई समस्या होती है तो उनको ऊर्जा डेस्क में शिकायत करने या सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया । मंच का संचालन डॉ गीता चौहान, सहायक प्राध्यापक के द्वारा किया गया और श्री सौरव सिंह के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यशाला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने सहभागिता दी एवं अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्न पूछ कर शांत किया।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this