भोपाल
शासकीय महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल सीएम राइज भेल में सीएम रईज विद्यालय की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए बच्चों में सम्मान, संवेदनशीलता, सहयोग, सामाजिकता, अच्छे नागरिक बनने के गुणों के साथ ही बच्चों में हैप्पीनेस लेवल बढ़ाने के लिए सामाजिक प्रयोग किया गया। इसमें कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को रोजाना दो अपरिचित लोगों की प्रशंसा करने और दो अपरिचित लोगों की मदद करने को कहा गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 45 दिनों तक यह प्रयोग किया। बच्चों ने किए गए कार्यों को डायरी में लिखा और अलग-अलग समूह में अपने अनुभवों को साझा किया।
इसमें बच्चों में दूसरों की प्रशंसा करने के साथ ही लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने की ओर ज्याद झुकाव दिखाई दिया । लगातार किसी कार्य को करने पर वह आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बन जाता है, इसलिए हम जैसा बनना चाहते हैं, उसका हमें लगातार अभ्यास करना चाहिए। वहीं महात्मा गांधी हायर सेकंडरी स्कूल सीएम राइज में एक मई से 13 मई तक सुबह 8 से 12 बजे तक समर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल, नृत्यकला, गायन, आउटडोर गेम्स, स्टोरी लेखन आदि सिखाया जाएगा।
