भोपाल
भेल की भेक्टू सीटू यूनियन ने भेल कर्मचारियों के साथ प्लांट परफारमेंस बोनस, एसआईपी बोनस व इंसेंटिव की मांग को लेकर भेल के द्वार क्रमांक 5 पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि दिवाली बोनस व प्लांट परफार्मेंस बोनस को लेकर भेल प्रबंधन हठधर्मिता पर उतर गया है।
दूसरे महारत्न कम्पनियों में बोनस कि बैठकें हो चुकी है लेकिन भेल प्रबंधन ने बोनस को लेकर चुप्पी साध लिया है। पिछल दो वर्ष भी भेल प्रबंधन ने इसी प्रकार का मौन धारण करके कर्मचारियों के बोनस पर धोका दिया था । लेकिन इसबार ऐसा नही होने दिया जाएगा। प्रबंधन ने शीघ्र जेसीएम कि तिथि घोषित नहीं किया तो सीटू यूनियन आंदोलन को बड़े स्वरूप में ले जाने के लिए विवश होगी।
