हरिद्वार
राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा उत्सव – 2022 का शुभारंभ नए अभियांत्रिकी भवन सभागार में पत्र, टिप्पणी एवं अनुवाद प्रतियोगिता के आयोजन के साथ किया गया जिसमें अनेक कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने अपने संदेश में सभी कर्मचारियों को राजभाषा उत्सव की शुभकामनाएं दीं । उन्होंने सभी का आवाहन करते हुए हिंदी को सम्पूर्ण रूप से अपनी कार्यशैली का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री दवे ने कहा कि राजभाषा कार्यान्वयन को हम केवल एक संवैधानिक दायित्व न मानकर एक उत्सव के रूप में मनाएं । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के राजभाषा उत्सव तथा हिंदी माह आदि के आयोजन हिंदी में काम करने की हमारी झिझक को दूर करते हैं । उल्लेखनीय है कि बीएचईएल द्वारा प्रभाग में हिंदी के प्रयोग को बड़ाने एवं सभी कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस वर्ष सितंबर माह राजभाषा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है ।
इस उपलक्ष्य में राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आदि भी आयोजित की जा रही हैं । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)पीके श्रीवास्तव, वरि. उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दुर्गा प्रसाद पात्रो, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) हरीश सिंह बगवार, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी शशी सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे ।
