भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल दिल्ली कॉर्पोरेट में भोपाल कॉडर के अधिकारी जीएमआई एसएम रामनाथन को भेल की पीपीपीयू थिरूमयम और पीसी चेन्नई का मुखिया बनाया है । गौरतलब है कि श्रीरामनाथन को भोपाल से त्रिची यूनिट जीएम आप्रेशन बनाकर भेजा गया था वह अल्प समय में ही प्रमोशन पाकर जीएमआई बने । अब उन्हें थिरूमयम और चेन्नई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । खास बात यह है कि यहां के जीएम हेड ने 27 सितंबर को इस्तीफा दे दिया था इसके बाद ही श्रीरामनाथन को यह बड़ी जवाबदारी सौंपी गई । वह जल्द ही भेल त्रिची यूनिट के मुखिया भी बनेंगे ।
सोसायटी के कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली उपहार
भोपाल। बुधवार को भेल सहकारी उपभोक्ता भंडार के संस्था कार्यालय में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें संचालक मंडल के सदस्य मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि संस्था के कर्मचारियों को दिवाली पर उपहार राशि एवं मिठाई दी जाएगी और नव वर्ष पर अंश धारी सदस्यों को उपहार दिया जाएगा ।
