भोपाल
श्री बालाजी मित्र मंडल द्वारा एक शाम श्रीमेहंदीपुरा बालाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन गुरूवार को होटल अवध पैलेश अयोध्या बायपास पर किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से गुरूजी बालाजी महाराज के परम सेवक प्रेतराज सरकार के ईस्ट अतुल ठाकुर मामाजी सागर से श्रीबालीजी का दरबार सजाया। भजन संध्या का शुभारंभ गोविन्दपुरा विधायक कृष्णा गौर ने दीप प्रज्जवलन भगवान गणेश वंदना कर किया।
श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज की विराट भजन संध्या में मालवा की माटी इंदौर के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंडित सुधीर व्यास द्वारा श्रीबालाजी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी द्वारा दी गई प्रस्तुति लाल लगोटा सिर पर लौटा जिनका रूप निराला है.. लगन में रखना, शरण में रखना, सदा ही अपने चरण में रखना, जरा ये तो बता घाटे बाले, एक दिन तेरे घर बालाजी आएंगे प्रस्तुति पर भक्तों ने जमकर तालियां बजाई।
अतुल ठाकुर के सानिध्य में बालाजी महाराज की भव्य झांकी बनाई गई, जहां भक्तों को बालाजी के दर्शन किए। यहां पूजा-पाठ के बाद हवन में श्रद्धालुओं द्वारा आहुति दी। भजन संध्या में चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, समाजसेवी राजेश खंडेलवाल, महेन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, राहुल त्रिपाठी, पूर्व पार्षद महेश मालवीय, प्रकाश चौकसे, अरूण सिंह, विशाल सिंह सिसोदिया, मुकेश राठौर, धर्मेन्द्र खंडेलवाल, मनोज वाणी, संतराम साहू, सुरेश खंडेलवाल, सौरभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, संजय खंडेलवाल, नितिन खंडेलवाल, वीरेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
फूलों की वर्षा के बीच जमकर थिरके भक्त
भजन संध्या में भजन गायक पंडित सुधीर व्यास द्वारा जब ये तो बता घाटे बाले , एक दिन तेरे घर बालाजी आएंगे भजन गाया तो भक्त नृत्य करने पर मजबूर हो गए। मधुर संगीत के बीच भक्तों पर गुलाब के फूलों की वर्षा भी की गई। भजन संध्या के बाद यहां भोग का प्रसाद वितरण किया गया।
