भोपाल
भेल क्षेत्र, वार्ड क्रमांक 64 , सोनागिरी के मिल्खा सिंह खेल मैदान में बड़े पाथ-वे ट्रेक,ओपन जिम, पाथ वे एवं पाथ वे के किनारे चारों और आधुनिक पोल पर विद्युत व्यवस्था एवं एक योगा हाल का निर्माण किया गया । वर्तमान मे मिल्खा सिंह खेल मैदान मे स्थानीय नागरिक इसके बनने से लाभान्वित हो रहे है। गौरतलब है कि पहले यह मैदान काफी खराब हालत में था । इस चुनौतीपूर्ण कार्य को हाथ में लेकर कायाकल्प का संकल्प के साथ पूरा किया। यह जानकारी पार्षद सुरेन्द्र वाडीका ने दी ।
